वरिष्ठ नागरिकों के लिए खुशखबरी, एफडी पर 9.25% तक ब्याज, लागू हुई नई दरें

वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर 9.25% तक ब्याज मिलेगा| कर्ज के लगातार महंगे होने के साथ फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर भी ब्याज लगातार बढ़ रहा है| अब छोटे बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 9.25 फ़ीसदी तक ब्याज दे रहे हैं| लेकिन बड़े बैंकों ने 8 से 8.5 फ़ीसदी तक की पेशकश की है|


उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 700 दिन के जमा पर 9.25% ब्याज देगा|
उम्मीद है कि अप्रैल में आरबीआई एक बार फिर से रेपो दर बढ़ाता है तो एफडी पर और ज्यादा ब्याज मिल सकता है| ऐसे में आकर्षण रिटर्न के लिए इस समय डेट और फिक्स्ड इनकम बेहतर साबित हो सकते हैं| खासकर तब जब इक्वलिटी बाजार में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव है|
इसके अलावा कोटक बैंक इस समय 390 दिन के एफडी पर 7.20% और 364 दिन के एफडी पर 6.2% ब्याज दे रहा है| एसबीआई 400 दिन के एफडी पर 7.2% ब्याज दे रहा है|
इस मामले में विशेषज्ञों का कहना है कि एफडी का चयन करते समय आपको उस अवधि को देखना चाहिए जिसके लिए आप निवेश करना चाहते हैं यानी कि जब तक आपको पैसे की जरूरत ना हो आप तब तक के लिए निवेश कर सकते हैं| एक्सिस बैंक ने एफडी पर 0.40% ब्याज बढ़ाया है| 13 माह से 24 माह की एफडी पर अब 7.15% ब्याज मिलेगा| 2 साल से ढाई साल के जमा पर 7.75% का ब्याज मिलेगा| 30 महीने से 10 साल की एफडी पर 7% का ब्याज मिल रहा है|
यह सभी नई दरें 10 मार्च से लागू हो गई है|