
नई दिल्ली। रेलवे ने अब रेल यात्रियों के लिए एक बहुत बड़ी राहत वाली खबर सुनाई है। अब यात्रियों को तुरंत जल्दबाजी में टिकट बुक करने में कोई कठिनाई नहीं होगी पहले कम समय में टिकट बुक नहीं हो पाता था। मगर अब अगर यात्रियों को जल्द ही कहीं जाना है तो वह उसी वक्त अपना टिकट बुक करा सकते हैं। यात्रियों को कंफर्म टिकट आसानी से मिल जाए इसलिए आईआरसीटीसी द्वारा confirm ticket mobile app नाम का एक नया ऐप लॉन्च किया गया है जिसमें यात्रियों को टिकट बुक कराने में काफी आसानी होगी। जो भी यात्री इस ऐप का यूज़ करेगा ट्रेन को बुक करने तथा ट्रेन में सीट की उपलब्धता की जांच करने में भी आसानी होगी। और यात्री इस ऐप के जरिए कभी भी ई-टिकट के लिए टीडीआर फाइनल तथा रद्द कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए रेलवे में यात्रा करना और भी आसान हो गया हैं।

