
3 सालों में पहली बार भारत में इलेक्ट्रॉनिक सामानों की कीमतों में 5 से 10 फ़ीसदी की कमी आई है|
गर्मी के मौसम में अमूमन महंगे होने वाले फ्रिज और एसी के साथ स्मार्टफोन इस बार सस्ते हुए हैं| 3 साल में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक सामानों की कीमत है 4000 तक घटी है|
बता दें कि इस की ढुलाई पर कम लागत और बचे हुए सामान को जल्दी बेचने के लिए कीमतों को 5 से 10 फ़ीसदी तक कम कर दिया गया है|
जानकारी के मुताबिक 2020 और 2021 में स्मार्टफोन की मांग तेजी से बढ़ी थी| मोबाइल फोन कंपनियां पिछले साल मांग का ठीक से अनुमान नहीं लगा पाई और इस समय काफी सामान बिक्री के लिए पड़े हैं|
बताते चलें की बढ़ती लागत के कारण इलेक्ट्रॉनिक कंपनियां साल में दो-तीन बार कीमतों में करीब 4 फ़ीसदी तक बढ़ोतरी करती है| इस वर्ष जनवरी तक स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामानों की कीमतें कोविड-19 के पूर्व की तुलना में औसतन 18 से 25% अधिक थी| कुछ कंपनियां स्मार्टफोन के मॉडल 5 से 15 फ़ीसदी सस्ते में बेच रही है| इस आधार पर 20,000 के फोन पर 3,000 की छूट मिल रही है फिर भी मांग में कमी है| वही एलजी, सैमसंग व हायर जैसी रेफ्रिजरेटर कंपनियों ने लोकप्रिय मॉडलों की कीमतों में 4, 000 रुपये तक की कमी की है| एक लाख वाले फ्रिज की कीमत 7,000 से 51,000 रुपये तक घटी है|

