जल्दी निपटा लें जरूरी काम, जनवरी में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक ने जनवरी 2023 के लिए बैंक छुट्टियों की सूची जारी कर दी है| जिसके अनुसार जनवरी महीने में बैंक 13 दिनों के लिए बंद रहेंगे|


हालांकि इनमें से कुछ छुट्टियां केवल कुछ राज्यों या क्षेत्रों में ही होंगी| इनमें से 5 दिन रविवार और 2 दिन शनिवार की छुट्टियां होंगी, जो पूरे देश भर में रहेंगी|
1 जनवरी को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे, 2 जनवरी को मिजोरम में 3 और 4 जनवरी को इम्फाल में अलग-अलग क्षेत्रों में बैंक बंद रहेंगे, 8 जनवरी को रविवार और 14 जनवरी को दूसरे शनिवार की छुट्टी जबकि 15 जनवरी को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे, 22 जनवरी को रविवार के कारण सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर कुछ क्षेत्रों में छोड़कर पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी, 28 जनवरी को चौथा शनिवार और 29 जनवरी को रविवार की वजह से भी सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे|