सरकारी नौकरी के लिए हो जाएं तैयार -: 519 पदों पर भर्ती

देहरादून| राज्य के विभिन्न विभागों में समूह-ग के 519 पदों पर भर्ती शुरू होने वाली है| उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इसकी तैयारी तेज कर दी है| अभी अधियाचन से जुड़ी खामियां दूर की जा रही है|


बताते चलें कि राज्य लोक सेवा आयोग के पास अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की करीब 18 समूह-ग भर्तियों की जिम्मेदारी है| आयोग अब तक पुलिस कॉन्स्टेबल, पटवारी, लेखपाल, फॉरेस्ट गार्ड, सहायक लेखाकार और बंदीरक्षक के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर चुका है| अब अगले सप्ताह आयोग विभिन्न पदों में कनिष्ठ सहायक के 519 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी करेगा| अधियाचन में कई विभागों से जुड़ी कुछ गलतियां और खामियां हैं| जिसके लिए इसे लौटा दिया गया है|