
आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2023-24 का आम बजट पेश कर दिया है| उन्होंने इस बजट में बड़े ऐलान करते हुए 7 लाख रुपए तक की कुल कमाई करने वालों को बड़ी राहत दी है|
अब इन लोगों को कोई टैक्स नहीं देना होगा| साथ ही इनकम टैक्स स्लैब की संख्या भी हटाकर पांच कर दी गई है|
इसके अलावा बजट में वित्त मंत्री ने महिला बचत सम्मान योजना लॉन्च करने का भी ऐलान किया है| इससे महिलाएं बचत के लिए प्रोत्साहित होंगी| इसके तहत महिलाओं को 7.5 फ़ीसदी का सालाना ब्याज मिलेगा|
किसानों के लिए श्री अन्य योजना लॉन्च करने का ऐलान किया गया है| इसके तहत मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा|
बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि दुनिया में मंदी के माहौल में भी भारत की आर्थिक ग्रोथ 7 फ़ीसदी तक रहने का अनुमान है| जो भारत के लिए बड़ी सफलता है| देश की इकॉनमी का आकार बढ़ा है और हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं| उन्होंने कहा कि यह अमृतकाल का पहला बजट है| बीते कुछ सालों में हमने इकॉनमी को मजबूत करने के लिए जो नींव रखी थी अब उस पर मजबूत इमारत खड़ा करने का मौका है|
बता दें कि श्री अन्य योजना के तहत बाजरा, ज्वार, रागी जैसे मिलेट्स के उत्पादन के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा| साथ ही मिलेट्स संस्थान की भी हैदराबाद में स्थापना की जाएगी|
रेलवे के लिए बजट में 2.4 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं| साथ ही अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए हर साल 10 हजार करोड़ रुपये की रकम जारी की है|
7 लाख रुपए तक की कमाई पर कोई टैक्स न लगने का ऐलान हुआ है| इसके अलावा यदि किसी की कमाई 9 लाख रुपए तक है तो उसे महज 45 हजार रुपये चुकाने होंगे|
इसके अलावा महिला सम्मान बचत पत्र योजना का ऐलान बजट में किया गया है| इस स्कीम के तहत महिलाएं 2 साल में दो लाख रुपये का निवेश कर सकेंगे| इस जमा पर टैक्स में छूट मिलेगी और 7.5 फ़ीसदी का रिटर्न मिलेगा| यह महिलाओं के लिए अपनी तरह की पहली स्कीम है|
महिला बचत पत्र योजना शुरू करने का ऐलान किया गया है| साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए 15 लाख तक की लिमिट को बढ़ाकर 30 लाख करने का ऐलान किया गया है|
जारी बचत के तहत इलेक्ट्रॉनिक वाहन, खिलौने, साइकिल और ऑटोमोबाइल सस्ते होंगे| इसके साथ देसी मोबाइल सस्ते होंगे| वहीं चिमनी, कुछ मोबाइल फोन और कैमरे के लैंस, सिगरेट, सोना-चांदी, प्लेटिनम महंगा होगा|
