गीता प्रेस, गोरखपुर को मिलेगा 2021 का गांधी शांति पुरस्कार, पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली निर्णायक मंडल ने लिया फैसला

नई दिल्ली| गीता प्रेस, गोरखपुर को 2021 का गांधी शांति पुरस्कार दिया जाएगा| गाधींवादी तरीकों से सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन की दिशा में उत्कृष्ट योगदान के लिए गीता प्रेस को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है|
सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा एक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाले निर्णायक मंडल ने सर्वसम्मति से ये फैसला लिया|


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘मैं गीता प्रेस, गोरखपुर को गांधी शांति पुरस्कार 2021 से सम्मानित किए जाने पर बधाई देता हूं| उन्होंने लोगों के बीच सामाजिक और सांस्कृतिक परिवर्तन को आगे बढ़ाने की दिशा में पिछले 100 वर्षों में सराहनीय कार्य किया है| गीता प्रेस को उसकी स्थापना के 100 साल पूरे होने पर इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाना संस्थान की सामुदायिक सेवा में किए कार्यों को पहचान देना है|
बता दें गांधी शांति पुरस्कार 2021 , मानवता के सामूहिक उत्थान में गीता प्रेस के महत्वपूर्ण और अद्वितीय योगदान को मान्यता देता है, जो सच्चे अर्थों में गांधीवादी जीवन का प्रतीक है|