गरुड़ – हरेले पर लोहारी में बांज, फल्यांट, आवला, भीमू, शोभादार वछायादार वृक्षों का किया गया रोपण

गरुड़ (बागेश्वर)। दुदिला ग्राम पंचायत के आदर्श तोक ग्राम तल्ला लोहारी में महिला समूह के द्वारा बांज,फल्यांट, आवला, शोभादार, फलदार, एवं विभिन्न प्रजाति के वृक्षों को रोपित किया गया।
इससे पूर्व जन मिलन केन्द्र ग्राम पंचायत लोहारी में महिलाओं की एक बैठक सम्पन्न हुईं। बैठक में सीता आर्या, दीपा आर्या, तारा आर्या व जय गोलू समूह की अध्यक्ष ममता पाण्डेय ने सभी उपस्थित सदस्यों को हरेले की बधाईयां दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से प्राप्त ये पौधे एक पेड माँ के नाम थीम के साथ लगाया जायेगा। उन्होंने पौधों का वितरण करते इस बात पर जोर दिया कि उनके द्वारा लगाया गया जिसका संरक्षण करना उनका दावित्य भी होगा। इस अवसर पर महिलाओं ने धरती मां की ये पुकार, हरा भरा रहे, ये सब संसार। के नारे भी लगाये गये।
बृक्षारोपण कार्यक्रम में अर्जुन कुमार, पवन कुमार, बिक्की आर्या,सुनीता जोशी, भावना जोशी,हेमा जोशी, मनीषा जोशी,रेखा तेवाडी, रेनू पाण्डेय, गीता पाण्डेय, अंजू आर्या, नीमा आर्या आदि प्रमुख रुप से सम्मलित थे।

Leave a Reply