
गरुड़ ( बागेश्वर )। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के मतदान की तिथि ज्यों – ज्यों नजदीक को सरकती आ रही हैं वैसे -वैसे ही चुनाव प्रचार- प्रसार में प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी पूरी ताकत झोकनी शुरु कर दी हैं। ग्राम पंचायत दुदिला के आदर्श तोक लोहारी से ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी सीता आर्या ने प्रचार अभियान में तेजी कर दी है। दिनोंदिन सीता आर्या का जनमत बढते जा रहा है।
गौर तलब हैं कि दुदिला ग्राम पंचायत से प्रधान पद के लिए चुनाव मैदान में चार महिलायें हैं। सभी प्रत्याशी अपनी – अपनी गोठियां बैठाने में लगे हैं। फिलहाल संम्भावित तौर पर आर्या का पक्ष मजबूती की ओर बढते जा रहा है। जानकार बताते हैं कि ग्राम पंचायत में त्रिकोणी संधर्ष का सीधा लाभ सीता आर्या के पक्ष आयेगा।
वैसे भी सीता आर्या ग्राम पंचायत में अपनी पहचान की मोहताज नहीं हैं। ग्राम पंचायत में अनेक समूहों से जुडी रहने के साथ ही शिक्षित महिला वर्ग में अच्छी पकड बनाये हुए हैं।
प्रचार अभियान में गुरुवार को हीरा देवी, नीमा देवी, प्रेमा देवी, अनीता आर्या, दीपा आर्या, तारा आर्या, आंचल आर्या, मनीषा आर्या आदि शामिल थे।
