
गरुड़ – काश्तकारों व आम जनमानस के लिए मुसीबत का सबब बने आवारा पशुओं को नगर पंचायत गरुड़ भावना वर्मा द्वारा रीमा गौशाला भेजने का कार्य शुरू कर दिया गया है । विदित हो कि पिछले लंबे समय से आवारा पशुओं के आतंक से क्षेत्रीय काश्तकार व आम जनता परेशान थी । नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा व सभासद अंकित जोशी की पहल पर आवारा पशुओं को रीमा गौशाला भेजने का कार्य शुरु कर दिया है । नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने बताया कि आवारा पशुओं के आतंक से निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत प्रयासरत है. उन्होंने कहा कि पशुओं को आवारा छोड़ने वालों को चिन्हित किया जा रहा है ऐसे अराजक तत्वों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।

