
गरुड़ (बागेश्वर )। गरुड़ ब्लॉक के पीएम श्री इण्टर कॉलेज गरुड़ में उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार द्वारा संस्कृत महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें गरुड़ ब्लॉक के 23 विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। संस्कृत महोत्सव में बच्चों ने समूह ज्ञान, नृत्य, श्लोकोचारण, वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
पी एम श्री इण्टर कॉलेज गरुड़ कौशलम के बच्चों स्वयं द्वारा निर्मित प्रतीक चिन्ह मुख्य अतिथियों को भेंट की। कार्यक्रम में राज्य दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि संस्कृत भाषा प्राचीन भारतीय ज्ञान, दर्शन और संस्कृति का उत्सव है। जो भारत को एकता के सूत्र में पिरोता है। सभी बच्चों को इसका ज्ञान होना जरूरी है। आज देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी संस्कृत भाषा को वहां के लोग सीख रहे हैं। संस्कृत भाषा देव भाषा है। पी एम श्री इण्टर कॉलेज गरुड़ के प्रधानाचार्य गिरीश सिंह नेगी ने सभी अतिथियों, बच्चों का स्वागत करते हुए कहा कि संस्कृत महोत्सव से बच्चों को संस्कृत भाषा और हमारी प्राचीन संस्कृति का ज्ञान होता हैं। प्राचीन काल से प्रसिद्ध संस्कृत भाषा को आज देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनाया जा रहा है। संस्कृत भाषा को केवल एक प्राचीन भाषा तक सीमित न रखकर, उसे एक जीवंत और प्रेरणादायक भाषा के रूप में प्रस्तुत करना है। इसलिए बच्चों को संस्कृत भाषा का ज्ञान होना जरूरी है। कार्यक्रम में साहित्यकार मोहन जोशी , समाज सेवी किशन सिंह पांगती, हरीश रावत, घनश्याम जोशी, शिक्षक देवेंद्र मेहता, मोहन चन्द जोशी के साथ गरुड़ ब्लॉक के बीस से अधिक स्कूलों से आये शिक्षक, शिक्षिकाये मौजूद रहे।


