गरुड़ – लमचूला में बाघ के हमले से युवती हुई लहुलुहान…. पालतू कुत्ते को बचाने की कोशिश में बाघ ने मारा पंजा

गरुड़ (बागेश्वर) । विकास खण्ड गरुड़ के सुदूरवर्ती राजस्व क्षेत्र जखेड़ा लमचूला गांव निवासी भुवन राम की पुत्री रेनू 18 वर्ष बुधवार की शाम को अपने घर में खाना बना रही थी। लगभग आठ बजे की बात है।
इसी दौरान एक बाघ रसोई में घुस आया और पास बैठे पालतू कुत्ते पर बाघ ने झपटा मारा । कुत्ते को बचाने की कोशिश की तो बाघ ने रेनू के दाहिने हाथ में पंजा मार दिया। वह घबरा गयी उसकी चींख पुकार से घर के सभी सदस्यों ने हो हल्ला मचाया शोरगुल सुन बाघ भाग गया । रेनू को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ लाया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद रेनू को गुरुवार सुबह सीएससी बैजनाथ से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जो अपने परिजनों के साथ अपने घर में आराम कर रही हैं।