G-20 -: सम्मेलन में अतिथियों को चांदी के बर्तनों में परोसा जाएगा भोजन, छपी होंगी सांस्कृतिक कलाकृतियां

नई दिल्ली में होने वाले जी-20 सम्मेलन में 19 देश के राष्ट्र अध्यक्ष और सरकार के प्रमुख भाग लेंगे| साथ ही यूरोपीय संघ भी इस सम्मेलन में शिरकत करेगा| g20 के सदस्य देशों के साथ ही नौ देशों के प्रमुख, बतौर अतिथि देश बैठक में हिस्सा लेने वाले हैं| g-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले राष्ट्राध्यक्षों और विश्व के अन्य नेताओं को भारत की सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित कलाकृतियों वाले चांदी के विशेष बर्तनों पर भोजन परोसा जाएगा|


जानकारी के मुताबिक, आइरिस जयपुर ने मंगलवार को नई दिल्ली में अपने कुछ चांदी के बर्तनों का प्रदर्शन किया| तब कहा गया कि विदेशी मेहमानों द्वारा होटल में प्रवास के दौरान रात्रि व दोपहर के भोजन के लिए इन बर्तनों का इस्तेमाल किया जाएगा|

L
जानकारी के मुताबिक, अधिकांश टेबलवेयर में स्टील या पीतल का आधार या चांदी की खूबसूरत कोटिंग के साथ दोनों का मिश्रण होता है| वही प्लेट की किनारो पर सोने की प्लेटिंग होती है| बर्तनों में पेय परोसने के लिए गिलास भी शामिल है|
जी-20 शिखर सम्मेलन के अवसर के लिए 200 कारीगरों ने लगभग 15,000 चांदी के बर्तन बनाए हैं| बर्तनों को बनाने में जयपुर, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और देश के अन्य हिस्सों के शिल्पकारों का योगदान है| इसे तैयार करने में 50 हजार घंटे लगे|