सुगबुगाहट तेज :-इस दिन हो सकती है भाजपा के नए जिला अध्यक्षों की घोषणा

देहरादून। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपनी प्रदेश टीम का गठन कर दिया है| जिसके बाद अब जिला स्तरीय टीमों के गठन के लिए सुगबुगाहट तेज हो गई है|


जानकारी के अनुसार भाजपा बहुत जल्द अपने सभी सांगठनिक जिलों में नए जिला अध्यक्षों की घोषणा कर सकती है| इस बार भारतीय जनता पार्टी ने सांगठनिक जिलों की संख्या बढ़ाकर 23 कर दी गई है|
संभावना है कि भारतीय जनता पार्टी कई जनपदों में अपने जिला अध्यक्ष बदल सकती है| इसके अलावा प्रदेश प्रवक्ता तथा अन्य दायित्वों की भी घोषणा पार्टी बहुत जल्द कर सकती है|
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में जिला अध्यक्षों की घोषणा की जा सकती है|
पार्टी संगठन ने सभी जनपदों से जिलाध्यक्ष के दावेदारों के नामों का पैनल मंगा लिया है| जिसके बाद पार्टी सभी नामों पर विचार कर दायित्व की घोषणा करेगी।