रूस-यूक्रेन युद्ध का चौथा दिन -: रूस ने यूक्रेन के 2 बड़े शहरों को घेरा, स्थिति चिंताजनक, पीस रही आम जनता

रूस यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध का आज चौथा दिन है राजधानी कीव पर कब्जा करने के लिए रूस ने हमलों को और ज्यादा तेजी से बढ़ा दिया है| अब तक रूसी हमलों में सैकड़ों नागरिकों के मारे जाने की खबर है| उधर रूस के सेंट्रल बैंक पर अमेरिका यूरोपीय संघ और ब्रिटेन ने प्रतिबद्ध लगा दिया है| जर्मनी ने रूसी विमानों के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है| रूस की ओर से यह दावा किया जा रहा है कि उसने यूक्रेन के 2 बड़े शहरों का घेराव कर दिया है इसमें से एक शहर दक्षिणी और दूसरा शहर दक्षिणी पूर्व में है| इस बीच यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में रूसी सेना के दाखिल होने की भी खबरें चर्चा में आई है| रूस यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग में सैकड़ों लोग मारे गए हैं| संयुक्त राष्ट्र की ओर से पुष्टि की गई है कि रूस की सेना से किए गए हमले में अभी तक 240 लोगों की मौत हुई है लेकिन यह संख्या और भी ज्यादा हो सकती है|

Recent Posts