उत्तराखंड पहुंचे महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, कहीं यह बात…

देहरादून| राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद उत्तराखंड लौटे भगत सिंह कोश्यारी ने राजनीति से दूर रहकर प्रदेश के विकास में सक्रिय सहयोग करने की बात कही है|


बता दें कि भगत सिंह कोश्यारी ने उम्र अधिक होने के कारण राज्यपाल के पद से इस्तीफा दिया है| महाराष्ट्र में राज्यपाल के रूप में अनुभव सुखद बताते हुए इस जिम्मेदारी के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को आभार प्रकट किया| दून पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया|


इसके बाद भगत सिंह कोश्यारी डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पहुंचे| जहां उन्हें पुलिसकर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया| इस दौरान मीडिया से बातचीत कर उन्होंने कहा कि ‘उन्हें महाराष्ट्र जैसे महान राज्य का राज्यपाल बनाया गया| जिसके लिए वे प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं| राज्यपाल के रूप में जितने भी कार्यक्रमों में शामिल हुए उन्हें महाराष्ट्र की जनता का विशेष स्नेह मिला| उत्तराखंड के गौरव के कारण लोग उन्हें सम्मान देते हैं|


उन्होंने कहा कि अब उम्र के एक नए पड़ाव में पहुंच गई है, ऐसे में उन्होंने राजनीति से दूर रहने की इच्छा जताई थी| जिस पर उनका राज्यपाल पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया| अब उत्तराखंड में ही रहकर शिक्षा, उद्यान, कृषि आदि के विकास में सक्रिय सहयोग करेंगे|’