पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अबकी बार सरकार बनने पर इन कामों को करने की कही बात

बागेश्वर| विधानसभा चुनाव में कुछ ही वक्त शेष रह चुका है| सभी पार्टियां प्रचार में जुटी है| हम सभी जानते हैं कि चुनाव से पहले सभी नेता बड़े बड़े वादे करते हैं| लेकिन जब काम की बारी आती है तो सब भूल जाते हैं कि हम जनता की सेवा करने के लिए चुने गए हैं| चुनाव प्रचार के दौरान बागेश्वर विधानसभा को वर्चुअल संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सरकार बनने पर गैरसैंण को राजधानी बनाने की बात कही है| इस परिवर्तन की धारा और आवाज में बागेश्वर, कौसानी, गरुड़, कपकोट, कांडा दुग नाकुरी , कांडा-कमस्यार की आवाज को शामिल किया जाएगा| कहा कि बागेश्वर कुली बेगार आंदोलन की धरती है| यहां पर पराक्रमी पैदा हुए हैं| यह वीर, शौर्य चक्र विजेताओं की भूमि है|


कोरोना की कारण इंटरनेट मीडिया के फेसबुक से विधानसभा बागेश्वर को संबोधित किया और कहा कि 3 वर्ष मुख्यमंत्री रहे| उन्होंने कपकोट कि आपदा के घाव भरें संपत्तियों की भरपाई करके| इसके अलावा उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पटवारी, पुलिस समेत सभी विभागों में नौकरियां दी| बेटियों को पुलिस में एसआई बनाया| 1 हजार से अधिक जवानों की भर्ती की| अगर अब कांग्रेस की सरकार आई तो प्रत्येक बेटी को मोबाइल फोन दिया जाएगा| बाकायदा उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा| इसके अलावा उन्होंने कहा राज्य सरकार सहायता के हाथ बढ़ाएगी रसोई गैस सिलेंडर ₹600 से पार नहीं होने देंगे| इसके अलावा सुदूरवर्ती गांव में कुणी-बाड़ी पेंशन देंगे| पेंशन की संख्या 10 लाख से अधिक होगी| इसके अलावा पेंशन की राशि भी बढ़ाई जाएगी| श्रमिकों के लिए नई पेंशन योजना बनाई जाएगी| उन्हें कर्मकार कोष से पेंशन दी जाएगी|
मंगलगीत गाने वाले बहनों को भी पेंशन के तौर पर 1800 से ₹2100 तक पेंशन मिलेगी| इसके अलावा गौरा देवी नंदा देवी कन्या धन योजना फिर से शुरू होगी| बेटियों को 50-50 हजार की धनराशि दी जाएगी|