मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उपचुनाव के लिए पार्टी ने की चुनाव संचालन समिति की घोषणा….. जानिए कैलाश गहतोड़ी को मिला कौन सा पद

उत्तराखंड राज्य में भाजपा ने यह तय कर लिया है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपचुनाव किस क्षेत्र से लड़ेंगे उनके चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ- साथ भाजपा ने चुनाव संचालन समिति की घोषणा भी कर दी है। यह घोषणा राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष के साथ हुई बैठक के बाद की गई। बता दें कि इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए विधायक पद से इस्तीफा देने वाले कैलाश गहतोड़ी को चुनाव संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने यह निर्देश दिए कि यहां पर बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ता जुट जाएं। तथा बैठक के बाद चुनाव संचालन समिति की घोषणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक द्वारा की गई। वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को कहा कि मिशन 2024 के लिए सभी कार्यकर्ता जुट जाएं।