नैनीताल में आई फ्लू ने मचाई दहशत….. मरीजों में हुआ काफी इजाफा

देश के प्रत्येक कोने में इन दिनों आई फ्लू कहर बरपा रहा है। उत्तराखंड में भी आई फ्लू के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है। बता दें कि नैनीताल में आई फ्लू के सबसे अधिक मरीज सामने आ रहे हैं। यहां बच्चों को भी आई फ्लू परेशान कर रहा है। यह संक्रमण यहां काफी तेजी से फैल रहा है और बीडी पांडे अस्पताल में पिछले 2 सप्ताह में 100 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंच चुके हैं। जिसके चलते अस्पताल में सुविधाएं भी बढ़ा दी गई हैं और चिकित्सकों द्वारा लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। बता दें कि मानसून के दौरान काफी तेजी से आई फ्लू फैलता है। इस दौरान आंखों में दर्द, खुजली और जलन होती है। बता दें कि बीडी पांडे अस्पताल में रोजाना 30 से 40 आंखों के मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं और यह संक्रमण यहां काफी तेजी से फैल रहा है।