दिल्लीवासियों पर फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, खतरे के निशान के पार पहुंचा यमुना का जलस्तर

दिल्ली में यमुना नदी फिर खतरे के निशान को पार कर गई है| जिससे दिल्लीवासियों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है|


दिल्ली के पुराने रेलवे ब्रिज पर मंगलवार को यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान से ऊपर बढ़कर 205.39 मीटर तक पहुंच गया है|
केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है, जो मंगलवार की रात 10:00 बजे खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर 205.39 मीटर हो गई|
दरअसल उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई है| शाम 6:00 बजे पुराने रेलवे ब्रिज पर जलस्तर 204.94 मीटर था| सीडब्ल्यूसी के अनुसार, दिल्ली में दोपहर 3:00 बजे यमुना का जलस्तर चेतावनी स्तर को पार कर गया और जलस्तर 204.57 मीटर हो गया| बता दे चेतावनी स्तर 204.5 मीटर है|
पहाड़ों पर भारी वर्षा के कारण मध्य जुलाई में राजधानी दिल्ली को भीषण बाढ़ का सामना करना पड़ा| 13 जुलाई को यमुना नदी रिकॉर्ड 208.66 मीटर तक बढ़ गई थी| जिससे पिछले रिकॉर्ड भी टूट गए थे| इस दौरान भारी नुकसान झेलना पड़ा|