यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को भारत लाने वाली फ्लाइट हुई एक घंटा लेट……. जाने क्या रही वजह

वर्तमान में रूस और यूक्रेन के बीच गहरा तनाव चल रहा है ऐसे में रूस यूक्रेन पर कब हमला कर दे कुछ कहा नहीं जा सकता। इसलिये यूक्रेन पर इस संकट को देखते हुए भारत ने वहां से अपने नागरिकों को भारत लाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। ऐसे में बीते मंगलवार को यूक्रेन से एयर इंडिया की फ्लाइट 241 भारतीय नागरिकों को लेकर भारत के लिए रवाना हुई और फ्लाइट को भारत 10:15 में पहुंचना था मगर यह फ्लाइट 10:15 की जगह 11:30 बजे पहुंची। क्योंकि कुछ कारणों से फ्लाइट डिले हो गई थी जिस कारण फ्लाइट अपने तय समय से 1 घंटे बाद इंडिया पहुंची। दरअसल यूक्रेन पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए भारत ने अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए अतिरिक्त उड़ाने संचालित करने का भी फैसला लिया है। इस मामले में यूक्रेन में रह रहे भारतीय छात्रों के लिए भारत लौटने के लिए पहले ही एडवाइजरी जारी कर दी गई थी मगर यातायात का संचालन न होने के कारण भारतीय छात्र वहां से नहीं आ पाए। मगर अब भारत ने अपने नागरिकों को वहां से लाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। और भारत ने एक बार फिर यूक्रेन में रह रहे भारतीय नागरिकों और छात्रों से यूक्रेन को छोड़ भारत वापस लौटने की अपील की है।