वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन से पांच की मौत….अन्य घायल… अग्रिम आदेशों तक रोकी गई यात्रा

वैष्णो देवी मंदिर के यात्रा मार्ग पर भूस्खलन से पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। आज मंगलवार को त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के मार्ग पर अर्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन हो गया जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने भी भूस्खलन की जानकारी साझा की है। लगातार बारिश के चलते यह भूस्खलन हुआ है और भूस्खलन के कारण माता वैष्णो देवी की यात्रा अस्थाई रूप से स्थगित कर दी गई है।