
‘कराची टू नोएडा’ का पहला पोस्टर जारी हुआ है| बता दें यह फिल्म पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते ग्रेटर नोएडा आई सीमा हैदर की प्रेम कहानी पर बनी है| फिल्म के जरिए सीमा-सचिन की लव स्टोरी देश-विदेश में बयां की जाएगी| सीमा और सचिन पर फिल्म बना रहे अमित जानी की कंपनी जॉनी रॉयल फॉक्स फिल्मस ने फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया है| साथ ही फिल्म का पहला गाना भी बनकर तैयार हो गया है|
फिल्म बना रहे अमित जानी ने एक्स पर पोस्ट साझा किया है| जिसमें कहा गया है की फिल्म का निर्देशन भरत सिंह कर रहे हैं| इस फिल्म में अभिनेत्री फरहीन फलक सीमा हैदर के किरदार में नजर आने वाली है| फिल्म कराची टू नोएडा का थीम सॉन्ग ‘चल पड़े हैं हम’ 20 अगस्त को आएगा| गाने को प्रीति सरोज ने गया और लिरिक्स को खुद फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने लिखा है| इस पोस्ट में सीमा हैदर के तीन लुक्स को दिखाया गया है| पहले लुक्स में वह हिसाब में नजर आ रही है, दूसरे में परेशान और मुरझाया हुआ चेहरा नजर आ रहा है, जबकि तीसरे में साड़ी पहनी हुई दिख रही है|

