फिर सताने लगा डर -: देश के चार राज्यों में फिर बड़े कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली| दिल्ली समेत देश के 4 राज्यों में कोविड-19 के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं| देश में गुरुवार को 2,380 मामले दर्ज किए गए| जो 1 दिन पहले के मुकाबले 15% ज्यादा है| कुल 56 लोगों की मौत हुई है| दिल्ली में संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है| 2 हफ्ते पहले यहां 100 से भी कम मामले पाए जा रहे थे लेकिन अब अचानक 1000 तक मरीज मिलने से लोगों में एक बार फिर डर पैदा होने लगा है| दिल्ली के बाद यूपी में भी संक्रमण में उछाल देखने को मिल रहा है| गुरुवार को 168 नए मरीज मिले| कुछ हफ्ते पहले तक यहां संक्रमण काफी कम हो गया था लेकिन आवागमन बढ़ने के साथ ही एक बार फिर संक्रमण में तेजी देखी जा रही है| इसके बाद केरल अभी भी शीर्ष पर बना हुआ है वहां 355 नए मरीज मिले और सबसे ज्यादा 53 मरीजों की मौत भी हुई है|
बताते चलेगी पहले 18 से ज्यादा राज्य ऐसे हैं जहां एक भी मरीज नहीं मिल रही है पर अब यह संख्या घटकर 8 पर सिमट गई है| लगभग सभी राज्यों में नए मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है|
चौथा राज्य जहां संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, मुंबई है जहां हाल ही में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है| मुंबई में करीब डेढ़ महीने बाद संक्रमण के ताजा मामलों ने 80 के स्तर को पार किया है| स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों को पत्र लिखकर सतर्कता बरतने को कहा है|