Uttarakhand-राज्य के इस जिले में नकली सीमेंट फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़

उत्तराखंड राज्य के ऊधम सिंह नगर जिले में नकली सीमेंट फैक्ट्री का पर्दाफाश हो चुका है। बता दें कि फैक्ट्री का पर्दाफाश एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने किया।पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बाजपुर में सीमेंट बनाने की नकली फैक्ट्री पकड़ी और पुलिस ने फैक्ट्री में काम कर रहे आधा दर्जन लोगों को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया है। बता दें कि इस दौरान एसएसपी मंजूनाथ टीसी भी घटनास्थल पर पहुंच गए तथा वहां पर जाकर उन्होंने जांच- पड़ताल की जिसके बाद इस मामले में उनके द्वारा सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।


दरअसल पुलिस चौकी सुल्तानपुर पट्टी में ग्राम पंचायत कनौरी के अंतर्गत छोई रोड पर ओम साईं टाइल्स के नाम से नकली सीमेंट बनाने की फैक्ट्री चलती है यह सीमेंट खराब हो चुके मटेरियल से बनाया जाता है। जब इस बात की जानकारी प्रशासन को मिली तो मामले में कार्यवाही करने के लिए एसएसपी मंजूनाथ टीसी द्वारा दिशा निर्देश दिए गए। उनके दिए गए निर्देशों के अनुसार आज दिनांक 21 सितंबर 2022 को बुधवार के दिन एसओजी व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा फैक्ट्री में छापेमारी की गई । छापेमारी के दौरान मौके पर पहुंची टीम को देखकर वहां पर कार्य कर रहे श्रमिक भागने लगे लेकिन पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा उन्हें घेराबंदी करके दबोच लिया गया। छापामारी कर रही टीम को मौके से सीमेंट के 150 तैयार कट्टे, 900 खाली कट्टे और 300 खराब सीमेंट के कट्टे बरामद हुए इस दौरान पकड़े गए 5 लोगों से इस संबंध में पूछताछ चल रही हैं।यही नहीं बल्कि बरामद सीमेंट के कट्टे अल्ट्राटेक कंपनी के बताए जा रहे हैं फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।