मनोरंजन:- 100 करोड़ के करीब पहुंचने वाली है विकी कौशल और सारा अली खान स्टारर फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’

बॉक्स ऑफिस पर विकी कौशल और सारा अली खान स्टारर फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ काफी छाई हुई है। बता दें कि फिल्म ने काफी अच्छी कमाई कर ली है और आगे भी फिल्म अपना रिकॉर्ड बना रही है। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर तो फिल्म ने सफलता के झंडे गाड़े हैं लेकिन वर्ल्ड वाइड में भी यह फिल्म 100 करोड़ के करीब पहुंचने वाली है। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है और बड़े पर्दे पर पहली बार इस फिल्म में दोनों स्टार्स की जोड़ी को फैंस का प्यार देखने को मिला है। लक्ष्मण उतेरकर के निर्देशन में यह फिल्म बनाई गई है जो कि एक पारिवारिक फिल्म है और इसे बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पांस भी मिल रहा है। इसके साथ ही दुनियाभर में फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। यह फ़िल्म वर्ल्ड वाइड में 100 करोड़ के बेहद नजदीक पहुंच चुकी है।फिल्म ने 5.49 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी और 13 दिनों में इस फिल्म को ऑडियंस का काफी प्यार मिला है। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अब तक फिल्म ने टोटल 61.01 करोड़ का कलेक्शन किया है। इंडिया में 69 करोड़ कमा लिए हैं। विकी कौशल और सारा अली खान की जोड़ी को फैंस काफी प्यार दे रहे हैं तथा जल्द ही यह फिल्म शानदार बिजनेस करेगी।