Uttarakhand- देहरादून- दिल्ली की सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रॉनिक बसें….. रोडवेज ने दी अनुमति

उत्तराखंड राज्य में अब दून- दिल्ली की सड़कों पर मुंबई की कंपनी इलेक्ट्रॉनिक बसें चलाएगी। इसके लिए उत्तराखंड रोडवेज द्वारा कंपनी को पांच इलेक्ट्रॉनिक बसें चलाने की अनुमति दे दी गई है। बता दें कि इन बसों का ट्रायल रूट पर पायलट प्रोजेक्ट के तहत होगा और अगर यह ट्रायल सफल रहता है तो रोडवेज इस रूट पर शत- प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक बसें चलाएगा। बता दें कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार प्रदूषण कम करने के लिए कभी भी डीजल से चलने वाली पुरानी बसों को बंद करवा सकती है। इसलिए उत्तराखंड रोडवेज अब इलेक्ट्रॉनिक बसो को इन रूट पर चलाने की अनुमति दे रहा है।

बता दें कि उत्तराखंड राज्य में ट्रायल के तौर पर चलने वाली कंपनी की बसों में उत्तराखंड रोडवेज का ही कंडक्टर होगा और कंपनी रोडवेज को ₹5 प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान करेगी तथा इसका किराया भी रोडवेज की वोल्वो बस के बराबर किया गया है। यात्री बस की बुकिंग के लिए रोडवेज की वेबसाइट पर जा सकते हैं।
इस संबंध में रोडवेज के जीएम संचालन दीपक जैन का कहना है कि आगामी 3 महीने तक दून- दिल्ली रोड पर कंपनी को 5 बसे ट्रायल के तौर पर चलाने की अनुमति मिली है और यदि ट्रायल सफल रहा तो इस रूट पर शत-प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक बसें चलेंगी।