
मतदान करना हर व्यस्क का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन कई लोग अपने घर से दूर रहने के कारण मतदान नहीं कर पाते हैं| जिसको देखते हुए चुनाव आयोग ने इसका समाधान कर दिया है| जिससे घर से दूर रहने वाले भी वोट डाल सकेंगे|
चुनाव आयोग ने घरेलू प्रवासी मतदाताओं के लिए दूरस्थ ईवीएम का प्रोटोटाइप विकसित किया| यह एकल बूथ से 72 निर्वाचन क्षेत्रों में दूरस्थ मतदान को नियंत्रित कर सकता है|
चुनाव आयोग के अनुसार, स्थानीय प्रवासी मतदाताओं के लिए रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का प्रोटोटाइप विकसित किया है| राजनीतिक दलों को 16 जनवरी को इसकी प्रदर्शन के लिए आमंत्रित किया है| रिमोट वोटिंग मशीन को लेकर एक नोट भी जारी किया गया है| राजनीतिक दलों से इसे कानूनी, प्रशासकीय और तकनीकी तौर पर कार्यान्वित कराने पर अपने विचार प्रकट करने के लिए भी कहा गया है|
सार्वजनिक क्षेत्र की एक कंपनी द्वारा निर्मित मल्टी कांस्टीटयूएंसी रिमोट ईवीएम का एक ही जगह से 72 चुनाव क्षेत्रों को संचालित कर सकती है|
मुख्य चुनाव आयुक्त ने इस संबंध में कहा कि चुनाव के प्रति युवाओं और शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों में देखी गई उदासीनता के मद्देनजर रिमोट वोटिंग मशीन लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ाने में कारगर पहल साबित होगी|

