आकर्षण का केंद्र बनी 17,000 नारियल से बनी इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा, देखें तस्वीर

गणेश चतुर्थी उत्सव पर हैदराबाद के लोगों में भगवान गणेश की मूर्ति आकर्षण का केंद्र बनी हुई है| भगवान गणेश की यह मूर्ति 17,000 नारियल का उपयोग करके बनाई गई है|


जानकारी के अनुसार, गणेश पंडाल को विभिन्न विषयों के साथ उत्कृष्ट रूप से सजाया गया है| केरल के ये कलाकार हैदराबाद से यहां पहुंचे थे| जिन्होंने नारियल से बने गणेश पंडाल को सजाया है| नारियल से बने गणेश हैदराबाद के लोगों को आकर्षित कर रहे है|
लोगों में नारियल को लेकर अलग-अलग भावनाएं होती है| नारियल का प्रयोग कई अवसरों पर किया जाता है| इस मूर्ति को बनाने में 17,000 नारियलों का उपयोग किया गया है और इसे पूरा करने में 8 दिन लगे|
मूर्तिकारों ने कहा, अपने देश को बचाने के लिए हमें पर्यावरण के अनुकूल समारोह का हिस्सा बनने की जरूरत है| सभी लोगों को सुझाव दिया कि वे पीओपी की मूर्तियां न खरीदें|