
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी और नाचती समेत कई हिस्सों में आज भूकंप के झटके महसूस हुए|
आज सुबह 8:58 पर भूकंप का झटका महसूस हुआ|
मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ जिले में 10 किलोमीटर की गहराई पर था| भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 मेग्नीट्यूड मापी गई है| भूकंप से किसी तरह का नुकसान होने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है|
बताते चलें कि रिक्टर स्केल पर 2.0 से कम तीव्रता वाले भूकंप को माइक्रो कैटेगरी में रखा जाता है और यह भूकंप महसूस नहीं किए जाते| रिक्टर स्केल पर माइक्रो कैटेगरी के 8,000 भूकंप दुनियाभर में रोजाना दर्ज किए जाते हैं|
इसी तरह 2.0 से 2.9 तीव्रता वाले भूकंप को माइनर कैटेगरी में रखा जाता है| ऐसे 1,000 भूकंप प्रतिदिन आते हैं| इसे भी सामान्य तौर पर हम महसूस नहीं करते| वेरी लाइट कैटेगरी के भूकंप 3.0 से 3.9 होते हैं, जो 1 साल में 49,000 बार दर्ज किए जाते हैं इन्हें महसूस किया जाता है लेकिन शायद ही कोई नुकसान पहुंचता है| इसके अलावा लाइट कैटेगरी के भूकंप 4.0 से 4.9 तीव्रता वाले होते हैं| जो पूरी दुनिया में एक साल में करीब 6,200 बार रिक्टर स्केल पर दर्ज किए जाते हैं| इसके झटके महसूस किए जाते हैं और इनसे घर के सामान हिलता है हालांकि इससे न के बराबर ही नुकसान होता है|
