
आज सुबह उत्तरकाशी में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं| रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई है| जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से मिल रही जानकारी के मुताबिक, भूकंप से किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है, अभी तक इस बात की सूचना नहीं मिली है| गुरुवार सुबह आए भूकंप के झटको से उत्तरकाशी की धरती डोली तो लोग एक बार फिर सहम गए|
आपको बता दें कि वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ हिमालयन जियोलॉजी के भूकंप वैज्ञानिकों का कहना है, उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद सवेंदनशील है| उत्तराखंड का ज्यादातर इलाका भूकंप के लिहाज से जोन 4 और 5 में हैं| इसलिए बार-बार भूकंप की घटनाएं देखने को मिल रही हैं|

