
पिछले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में करीब 5 बार जमीन को कांपते हुए महसूस किया गया| साथ ही जम्मू-कश्मीर में 11 मिनट के अंतराल पर ही लगातार दो भूकंप के झटके महसूस हुए हैं| जिससे लोगों में डर का माहौल है, हालांकि गनीमत है कि भूकंप से किसी भी तरह की जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है|
बता दें, पहला भूकंप जम्मू-कश्मीर में शनिवार दोपहर 2:03 बजे आया, जिसकी तीव्रता 3.0 मापी गई|
दूसरा झटका लेह में रात करीब 9:44 बजे महसूस हुआ| इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई|
तीसरा झटका भारत-चीन बॉर्डर के पास जम्मू-कश्मीर की डोडा में रात 9:55 बजे महसूस हुआ| इस भूकंप की तीव्रता 4.4 थी| डोडा जिले में यह पिछले 5 दिनों में सातवा भूकंप था|
चौथा भूकंप पूर्वोत्तर लेह में महसूस किया गया| यह रविवार तड़के 9:16 बजे महसूस हुआ| जिसकी तीव्रता 4.1 रही|
वहीं पांचवां और आखिरी झटका जम्मू-कश्मीर के कटरा में आज सुबह 3:50 पर महसूस किया गया| जिसकी तीव्रता 4.1 मापी गई|

