नए साल के जश्न के बीच महसूस हुए भूकंप के झटके….. जानिए कितनी रही तीव्रता

जिस समय पूरा देश और दुनिया नए साल का जश्न मना रहे थे उसी समय भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में लगभग रात 1:19 में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यानी कि नए साल का आगाज भूकंप के साथ हुआ है। भूकंप के झटके राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्र में महसूस किए गए थे और भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई। यदि राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की माने तो उनके मुताबिक भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था और इसकी गहराई जमीन से 5 किलोमीटर नीचे थी। इससे पहले भी दिल्ली में 29 नवंबर 2022 को 2.5 और 12 नवंबर को 5.4 की तीव्रता से भूकंप आया था तथा भूकंप का केंद्र तब नेपाल था। तब ना सिर्फ दिल्ली बल्कि देश के अधिकांश राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।