
उत्तराखंड राज्य में दशहरा काफी धूमधाम से मनाया गया और राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी दशहरा महोत्सव में सम्मिलित हुए। राज्य के विभिन्न जिलों में रावण परिवार के पुतलो को जलाया गया और काफी धूमधाम से लोगों ने विजयदशमी का त्यौहार मनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना था कि आज विजयदशमी के पर्व पर भगवान इंद्र भी प्रत्यक्ष रूप से हमारे बीच आ गए है। उन्होंने कहा कि बुराई के रूप में, अन्याय के रूप में, अहंकार के रूप में हर वर्ष रावण को जलाया जाता है तथा दशहरे का पर्व केवल हमारे सांस्कृतिक धरोहर का अमूल्य हिस्सा नही है बल्कि यह पर्व हमें मानव जीवन में सत्य ,धर्म और मर्यादा के महत्व का बोध भी करता है। दशहरे का पर्व में यह संदेश देता है कि धर्म और अन्याय कितना भी बड़ा क्यों ना हो अंततः उसकी हार निश्चित है, इन शब्दों के साथ मुख्यमंत्री द्वारा जनता को संबोधित किया गया।