रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे महायुद्ध के दौरान अमेरिका ने रूस के 12 राजनयिकों को अपने देश से किया निष्कासित, जानिए क्या लगाये आरोप

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध से अब बाकी देशों की गतिविधियां भी बिगड़ने लग गई है इस युद्ध में कई बेकसूर लोग भी पिस रहे हैं। जहां एक ओर यह खबर मिली है कि आज रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के दौरान एक बेकसूर भारतीय छात्र ने अपनी जान गवा दी है तथा दूसरी ओर एक बड़ी खबर अमेरिका से यह मिली है कि अमेरिका ने 12 रूसी राजनयिकों को अपने देश से इस आरोप में निष्कासित कर दिया है कि वे वहां पर रहकर अपने अधिकार का दुरुपयोग कर रहे हैं। तथा अमेरिका का कहना है कि रूसी राजनयिक वहां पर जासूसी गतिविधियों में शामिल है जिस कारण वे उन्हें अपने देश से निष्कासित कर रहे हैं। दरअसल अमेरिका का रूसी राजनयिकों को अपने देश से निकालने की वजह यह युद्ध ही है।