
देहरादून। आज दिनांक 11 जुलाई 2022 को सोमवार के दिन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड दौरे पर रहेंगी। इस दौरान पार्टी द्वारा भाजपा के सभी सांसद और विधायकों को निर्देश दिए गए हैं कि उनका वहां पर मौजूद रहना अनिवार्य होगा। द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए भाजपा ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। द्रोपदी मुर्मू आज दिनांक 11 जुलाई 2022 को सोमवार के दिन सुबह करीब 10:00 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी तथा वहां पर वह भाजपा के सभी विधायकों और सांसदों से अपने लिए समर्थन भी मांगेंगी। वहां पर भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा उनके स्वागत हेतु वहां पर अध्यक्ष ऋतु खंडूरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक सहित पार्टी के कई पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। जौली ग्रांट एयरपोर्ट के बाद द्रौपदी मुर्मू कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्थल में जाएंगी और वहां पर उनके द्वारा शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। 11:15 पर वह मुख्य सेवा सदन में भाजपा के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे इसके लिए पार्टी ने सभी 47 विधायकों लोकसभा व राज्यसभा के सभी 8 सांसदों को निर्देश दिए हैं कि उनका बैठक में आवश्यक रूप से मौजूद रहना अनिवार्य है।
