भाजपा प्रत्याशी कैलाश शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण भाजपा में शामिल

अल्मोड़ा। यह भारतीय जनता पार्टी के चुनाव कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम होटल शिवालिक रिट्रीट कोसी में आयोजित हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हवालबाग प्रकाश सिंह बिष्ट की जबकि कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री मदन बिष्ट द्वारा किया गया कार्यक्रम में जिला महामंत्री महेश नयाल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुनील बिष्ट ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता भट्ट, जिला मंत्री रेखा आर्य समेत कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उढ़ियारी ग्राम सभा की ग्राम प्रधान के नेतृत्व में कई ग्रामीणों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली इसके अलावा ज्योली क्षेत्र के कई ग्रामीणों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली