
नई दिल्ली| घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं| 14.2 किलोग्राम के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में आज से 50 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि हो गई है| दिल्ली में अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1053 रुपए होगी| यही नहीं 5 किलो घरेलू सिलेंडर की कीमत में ₹18 प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है, जबकि 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 8.50 कीमत की कमी आई है| सिलेंडरों की कीमतों में होने वाली ताजा बढ़ोतरी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 198 रुपये की कटौती के कुछ दिनों बाद हुई है|
बताते चलें कि एलपीजी सिलेंडर की कीमतें वैट और परिवहन लागत के आधार पर अलग-अलग राज्यों में भिन्न होती है| इसकी गणना कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर भी की जाती है|
बता दें कि पिछले साल घरेलू रसोई गैस की कीमत में अच्छी खासी बढ़ोतरी हो चुकी है| पिछले 1 साल में दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1834.50 से बढ़कर 1003 रुपये हो गई है| 14.2 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत पिछली बार 19 मई 2022 को 4 रुपये बढ़ाई गई है| इससे पहले दिल्ली में 7 मई को रेट 999.50 रुपए प्रति सिलेंडर था| इसके अलावा 22 मार्च को भी सिलेंडर की कीमत 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी| अक्टूबर 2021 से फरवरी 2022 के बीच में घरेलू रसोई गैस के दाम 800.50 रुपये थे|
5 किलो के घरेलू सिलेंडर की कीमत में भी ₹18 प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गई है| हालांकि,19 किलो वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमतों में 8.50 रुपये की कमी आई है|


