श्री हरि लिख डॉक्टर ने मरीज को हिंदी में लिखी दवाइयां, पर्चा वायरल

यह मामला मध्यप्रदेश के सतना से सामने आ रहा है| जहां एक सरकारी अस्पताल के हाथ से लिखा डॉक्टर का पर्चा इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है| इस पर्चे पर मरीज का नाम और दवाइयों का नाम हिंदी में लिखा हुआ है| और पर्चे की शुरुआत ऊपर श्री हरि लिखकर की गई है|


बताते चलें कि मध्य प्रदेश में हिंदी को बढ़ावा दिया जा रहा है| यह देश का ऐसा राज्य बन गया है जहां इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में करवाई जा रही है| केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मेडिकल पाठ्यक्रम की हिंदी की किताबों का बीते दिवस विमोचन किया था|
इससे पूर्व एक कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था की पर्चे पर दवाइयों के नाम हिंदी में क्यों नहीं लिखें जा सकते, इसमें क्या परेशानी है, क्रोसिन तो हिंदी में भी लिखा जा सकता है| पर्चे की शुरुआत में श्री हरि लिखकर नीचे क्रोसिन हिंदी में लिख दो|
इस बात का असर सतना में देखने को मिला| जिले के कोटर शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ सर्वेश सिंह ने दवाइयों का पर्चा हिंदी में लिखा है| जो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो चुका है|
डॉक्टर सर्वेश का कहना है कि मैंने आज से ही इसकी शुरुआत कर दी है| यह पर्चा 16 अक्टूबर का है| इसमें दवाईयों का नाम हिंदी में लिखा गया है|