चर्चा में दिव्यानी -: पीएम मोदी को भाया लेख, सराहना पत्र में लिखी दिल छू लेने वाली बातें

बागेश्वर| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अप्रैल में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद लिखे लेख को लेकर बागेश्वर की बेटी दिव्यानी जगवाल चर्चा में है| दिव्यानी का व्यवहारिक शिक्षा पर लिखा लेख प्रधानमंत्री को पसंद आया| जिसके बाद पीएम मोदी ने दिव्यानी को सराहना पत्र भेजा है|


बागेश्वर के प्रतिष्ठित व्यवसायी मनीष जगवाल की पुत्री दिव्यानी के मन में पीएम को लेख लिखने का विचार आया| वेटेज हॉल स्कूल द येलो ब्रीक रोड डोंगा देहरादून में कक्षा 12वीं की छात्रा दिव्यानी ने लेख की शुरुआत ‘जैसे हमारी कल्पना का कोई मापदंड नहीं होता, वैसे ही लिखने का भी कोई मापदंड नहीं होता, से कि है|
दिव्यानी ने यह लेख अंग्रेजी में लिखा है| कहां है कि ‘पुराने लोग मानते हैं कि शिक्षा केवल हमें दी गई पाठ्यपुस्तक को और हमारे माता-पिता, पूर्वजों की शिक्षाओं तक ही सीमित है जो शायद कुछ हद तक सही हो| पर इस तथ्य को नजरअंदाज कर दिया जाता है| कि जानकारी और ज्ञान हर गुजरते पल और अलग-अलग पीढ़ियों में बदलते और संशोधित होते रहते हैं|’
पीएम मोदी ने दिव्यानी को भेजे गए पत्र में स्नेह आशीष से शुरुआत करते हुए लिखा कि परीक्षा पर चर्चा में हिस्सा लेने और इस विषय पर अपने विचार साझा करने के लिए आपका धन्यवाद| आप जैसे युवा साथियों के विचारों को जानना-समझना हमारे लिए उत्साहजनक होता है| युवा पीढ़ी की उर्जा, आत्मविश्वास, क्षमताओं को देखकर मुझे अत्यंत गर्व होता है| आप जीवन की हर परीक्षा में सफल हों|