
ज़ी टीवी के लोकप्रिय शो डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर के सीजन 5 में विजेता असम के नोबोजित नारजारी को चुना गया है| उन्होंने महज 9 साल की उम्र में अपने जबरदस्त डांस मूव्स से दर्शकों के साथ जजेस का भी दिल जीत लिया| नोबोजित नारजारी फ्रीस्टाइल, हिप हॉप के साथ ही अलग-अलग डांस स्टाइल के लिए अपने शानदार परफॉर्मेंस से सबको हैरान कर चुके हैं| नोबोजित नारजारी सिर्फ 9 साल के हैं और इसके लिए उन्होंने पिछले 2 सालों से कड़ा अभ्यास किया था|
डीआईडी लिटिल मास्टर के लिए हर बार की तरह इस बार भी कई बच्चों ने ऑडिशन दिए| जिसमें से 15 को चुना गया था| 3 महीने तक डांस की कड़ी टक्कर देने के बाद 26 जून 2022 की ग्रैंड प्रीमियम एपिसोड में सागर, नोबोजित नारजारी, अप्पन, आध्याश्री और इशिता टॉप-5 कंटेस्टेंट पहुंचे और फिनाले में परफॉर्म किया| जिसके बाद नोबोजित नारजारी को विनर चुना गया| अप्पन और आध्याश्री को क्रमशः फर्स्ट और सेकंड रनर अप घोषित किया गया| विनर नोबोजित नारजारी ने कहा कि ‘मैं बताना चाहता हूं कि डीआईडी लिटिल मास्टर में मैंने बहुत से नए दोस्त बनाए हैं और जहां में यह सभी रिहर्सल, मस्ती और मजाक मिस करूंगा वही मुझे यकीन है कि इस पॉपुलर रियलिटी शो को जीतने के बाद मेरी जिंदगी में आगे और भी बहुत अच्छी चीजें होने वाली है|
