मुख्य सेवक सदन में सजा धामी का दरबार, सुनी जन समस्याएं

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में मुख्य सेवक सदन में जनता दरबार लगाकर जनता की समस्याएं सुनी।
धामी ने मुख्य सेवक सदन में जनता से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी एवं उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान हमारी सरकार की प्राथमिकता है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी बहनों, विभिन्न स्वयं सहायता समूहों, सड़क, पेयजल, विद्युत एवं आर्थिक सहायता से संबंधित समस्याओं का संज्ञान लेकर उचित समाधान हेतु आश्वस्त किया।