![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
देवभूमि लोक कला उदगम चैरिटेबल ट्रस्ट एवं लिटिल एंजल फाऊंडेशन ने महाराष्ट्र के पालघर जिले में जव्हार पाड़ा तालुका के ओझर गांव में प्रार्थमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के जरुरतमंद एवं आदिवासी बच्चों की पढ़ाई में मदद की। दोनों एनजीओ ने मिलकर कई बच्चों को पढ़ाई लिखाई में लगने वाली सामग्री, फीस, स्कॉलरशिप एवं अन्य जरुरत की वस्तुओं का वितरण किया।
देवभूमि लोक कला उदगम चैरिटेबल ट्रस्ट एवं लिटिल एंजल फाऊंडेशन समय- समय पर जरुरतमंद बच्चों एवं वृद्धजनों की मदद के लिए कार्य करते आ रहे हैं।
देवभूमि लोक कला उदगम चैरिटेबल ट्रस्ट के यूट्यूब चैनल से उत्तराखंडी लोकगीत के रिलीज के अवसर पर रविवार 18 दिसंबर 2022 को इन आदिवासी बच्चों की मदद की गईं। पहाड़ में गीत में उत्तराखंड के गांवों व संस्कृति के बारे में दर्शाया गया है। पहाड़ में गीत के द्वारा परदेस में बसे पहाड़ियों को पहाड़ के प्रति एक बेहतरीन संदेश पहुंचाने की कोशिश की गई है इस गीत को लोग बहुत सराह रहे हैं जिसके गायक देव सोठीयाल है। गीत में अभिनय उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार गणेश भट्ट ने किया। संगीत सागर शर्मा का है। पहाड़ में गीत को पूजा पिलख्वाल ने ट्रस्ट के यूट्यूब चैनल के लिए प्रोड्यूस किया है। ट्रस्ट के इस चैनल से इनकम होती है। उसे सामाजिक कार्य व जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रयोग किया जाता है।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)