राष्ट्रपति पर अपमानजनक बयान, भड़की भाजपा, माफी की मांग

देश की प्रथम महिला आदिवासी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन की अशोभनीय टिप्पणी के खिलाफ भाजपा हमलावर हो गई है| भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इसे देश का अपमान बताया है| स्मृति ईरानी ने कहा कि ‘जब से द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में घोषित हुआ तब से ही द्रौपदी मुर्मू कांग्रेस पार्टी की घृणा और उपहार का शिकार बनी है| कांग्रेस पार्टी ने उन्हें कठपुतली कहा| कांग्रेस आज भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही है कि आदिवासी महिला इस देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही है| सोनिया गांधी द्वारा नियुक्त नेता सदन अधीर रंजन ने राष्ट्रपति मुर्मू के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की जो कि एक शर्मनाक बयान है| यह संबोधन को सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा के खिलाफ है, तब भी कांग्रेस के इस पुरुष नेता ने यह घृणित कार्य किया|’ उन्होंने आगे कहा कि ‘कांग्रेस ने सोनिया जी की अध्यक्षता में यह संस्कार और मूल्यविहिन एवं संविधान को चोट पहुंचाने वाला काम किया है| संसद में और सड़क पर कांग्रेस और उसके नेताओं को देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी और देश से माफी मांगनी चाहिए|’
इस पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा ‘माफी मांगने का कोई सवाल ही नहीं है, मैंने गलती से इस शब्द का इस्तेमाल कर दिया था| अब अगर आप मुझे इसके लिए फांसी देना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं| सत्ताधारी दल एक जानबूझकर साजिश में तिल से पहाड़ बनाने की कोशिश कर रहा है|