
नई दिल्ली| दिल्ली सरकार ने आबकारी नीति को लेकर बड़ा बदलाव किया है| शहर में खुदरा शराब बिक्री की पुरानी व्यवस्था को फिर से बहाल करने का फैसला लिया गया है| इसके तहत 1 अगस्त से दिल्ली में सरकार पूर्व की तरह फिर से शराब बेचेगी| इससे पहले आबकारी नीति 2021-22 को 31 मार्च के बाद दो बार दो- दो महीने की अवधि के लिए बढ़ाया गया था| जो 31 जुलाई को समाप्त हो जाएगी| सरकार इसे अब आगे नहीं बढ़ाएगी| इसका ऐलान दिल्ली सरकार की ओर से किया गया है|
आबकारी नीति 2021-22 का शुरू से ही भाजपा और कांग्रेस में विरोध हो रहा है| दिल्ली की सड़कों से विधानसभा के सत्र के दौरान भी इस विरोध का असर कई बार देखा गया| भाजपा नेताओं ने अलग-अलग समय पर इस नीति को लेकर उपराज्यपाल से शिकायत की है|
