विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम और द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट बंद होने की तिथि तय

आज दशहरा के पावन पर्व पर विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि व मुहूर्त तय किया गया| आज मंगलवार को मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरशाली गांव स्थित मंदिर परिसर में पुरोहित समाज की बैठक में मुहूर्त निकाला गया|


बता दें, यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर बुधवार को भैया दूज के पावन पर्व पर 11:57 बजे अभिजीत मुहूर्त में विशेष पूजा अर्चना के बाद 6 माह के लिए बंद किए जाएंगे|
साथ ही आज विजयदशमी के पावन पर्व पर द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट बंद होने की तिथि घोषित की गई| मद्ममहेश्वर मंदिर के कपाट 22 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे| शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में बैठक कर मुहूर्त निकाला गया|


बता दें, इस वर्ष मंदिर में आराध्य के दर्शनों को अभी तक रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे हैं|
परंपरा के अनुसार, सुबह 8:00 बजे से ओंकारेश्वर मंदिर में द्वितीय केदार की विशेष पूजा-अर्चना शुरू की गई| आराध्य का श्रृंगार, अभिषेक व भोग के साथ ही विद्वान आचार्यगणों ने पंचांग गणना की और शीतकाल के लिए कपाट बंद करने की तिथि व समय तय किया गया|