CWC 2022 -: उत्तराखंड के इन पांच खिलाड़ियों ने देश की शान के लिए की कड़ी मेहनत, हर रंग के पदक जीते

देहरादून| इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम 2022 में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया और देश की शान के लिए अपनी जान लगा दी अपनी कड़ी मेहनत के साथ हर रंग के पदकों पर अपना कब्जा किया|
कॉमनवेल्थ गेम में उत्तराखंड से बैडमिंटन में लक्ष्य सेन, महिला क्रिकेट में स्नेहा राणा, महिला हॉकी में वंदना कटारिया, एथलेटिक्स में नितेंद्र सिंह रावत और स्विमिंग में कुशाग्र रावत ने हिस्सा लिया| राज्य के खिलाड़ियों ने टीम इवेंट व एकल वर्ग में अपनी अलग छाप छोड़ते हुए देश के लिए पदक जीते हैं|
लक्ष्य सेन ने बैडमिंटन एकल वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है|
जबकि महिला क्रिकेट टीम ने रजत पदक जीता, जिसमें स्नेहा राणा ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया|
वहीं महिला हॉकी में वंदना कटारिया ने कांस्य पदक अपने नाम किया| हरिद्वार निवासी वंदना कटारिया भारतीय महिला टीम की सदस्य हैं| वंदना ने अपने प्रदर्शन के दम पर अपनी योग्यता साबित की| वंदना ने अपने साथी खिलाड़ियों से मिले पास को गोल में तब्दील कर टीम को मजबूती दिलाई| सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वंदना कटारिया ने आखिरी मिनट में गोल कर स्कोर बराबर कर दिया था, लेकिन शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से मुकाबला को जीत लिया| भारतीय महिला हॉकी टीम को कांस्य पदक से संतोष होना पड़ा|
वहीं उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के धावक ओलंपियन नितेंद्र सिंह रावत ने मैराथन में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया| नितेंद्र मैराथन में 12 वें स्थान पर रहे कॉमनवेल्थ गेम में नितेंद्र अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं दे सके अगर वह ऐसा कर पाते तो छठे पायदान पर जगह बना सकते थे|
इसके अलावा उत्तराखंड के चमोली जिले के कफलोड़ी गांव निवासी कुशाग्र रावत ने 1500 मीटर फ्रीस्टाइल स्विमिंग में भारत का प्रतिनिधित्व किया कुशाग्र फाइनल राउंड में आठवें स्थान पर रहे|