सीएसके ने पांचवीं बार जीता आईपीएल का खिताब……… गुजरात को मिली हार

वर्तमान समय में देश में आईपीएल का दौर चल रहा था और इस आईपीएल में सीएसके ने आखिरी मैच जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया है। चेन्नई सुपर किंग और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला खेला गया इस बीच सीएसके ने गुजरात टाइटंस को हराकर पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीत लिया है और गुजरात को लगातार दूसरी बार खिताब जीतने में नाकामी मिली है। बता दें कि चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुदर्शन शाह की बेहतरीन पारी से 212 रन का स्कोर बनाया। गुजरात ने थोड़ी धीमी शुरुआत की लेकिन जल्द ही दोनों ओपनरो ने तेजी से रन बटोरने शुरू किए हालांकि गुजरात टाइटंस चेन्नई सुपर किंग्स के सामने नहीं टिक पाई और हार गई तथा यह मैच चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नाम कर लिया। बीते मैच के दौरान साई सुदर्शन ने 47 गेंदों में 96 रन बनाए इस दौरान उन्होंने 6 छक्के और 4 चौके लगाए वहीं कप्तान हार्दिक पांड्या ने 12 गेंदों में 21 रन बनाए तथा जडेजा और दीपक चाहर ने एक-एक विकेट भी लिया गुजरात ने अच्छी शुरुआत की लेकिन मैच सीएसके के हक में हुआ।