वन संपदा पर संकट :- हाई अलर्ट में उत्तराखंड, एसडीआरएफ से मांगा सहयोग

देहरादून| उत्तराखंड में गर्मी बढ़ने के साथ साथ ही जंगलों में आग का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है, वहीं राज्य के कई जंगलों में अब भी आग लगी हुई है|
मौसम विभाग द्वारा अगले कुछ दिनों में तापमान और बढ़ने की चेतावनी भी जारी की गई जिसके बाद से उत्तराखंड मैं वन विभाग ने समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है, सभी प्रभागीय वन अधिकारियों को अलर्ट पर रहने और क्रु स्टेशनों से सामंजस्य बनाने को कहा गया है।
आपको बता दें बीते 24 घंटे में हुई 13 घटनाओं में राज्य के कुल 14.1 8 हेक्टेयर वन संपदा आग से नुकसान पहुंचा है|