Crime -: राहगीरों को मदद के लिए लिफ्ट देने वाले हो जाएं सावधान, जाने भाई-बहन का यह कारनामा

देहरादून| राहगीरों को मदद के लिए लिफ्ट देने वाले लोग सतर्क हो जाएं| एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपको इस बात पर विचार करने के लिए मजबूर कर देगा|
जानकारी के अनुसार, मसूरी में भाई-बहन ने लिफ्ट मांगकर गाड़ी के सीट कवर में रखे दो लाख 88 हजार रुपये पार कर लिए|


इस संबंध में पीड़ित कैमल बैंक निवासी बृजेंद्र सिंह ने कोतवाली में तहरीर दर्ज कराई| चोरी 14 मार्च को हुई थी| पुलिस ने तीसरे दिन दोनों आरोपी भाई-बहनों को रुपयों के साथ गिरफ्तार कर लिया हैं| पीड़ित बृजेन्द्र सिंह ने कोतवाली में लिखित शिकायत दी थी| उन्होंने आरोप लगाया था कि 14 मार्च को झांसा दरबार कैंपटी रोड से मसूरी की तरफ जाते समय जीरो पॉइंट के पास एक लड़के और एक लड़की ने उनसे लिफ्ट मांगी| उन्होंने उसे लिफ्ट दी और पीछे सीट पर बैठा दिया| उन्हें वाल्मीकि मंदिर लाइब्रेरी चौक पर उतार दिया| कुछ देर बाद जब सीट कवर की जेब में रुपए चेक किए तो वह गायब थे| शिकायत में लिखा है कि उन्हीं दोनों लोगों ने उसके दो लाख 88 हजार रुपये पार किए हैं|


सीसीटीवी कैमरे में देखा गया कि एक पुरुष और एक महिला तेजी से निकलते दिखाई दिए| पीड़ित ने दोनों की पहचान की|
जांच अधिकारी एसएसआई गुमान सिंह नेगी के अनुसार, आरोपी नारायण थारु (19) पुत्र गणेश प्रसाद थारु निवासी राजापुर जिला बर्दिया आंचल भेरी नेपाल और उसकी बहन शिवरात्रि चौधरी को एक होटल के पास से गिरफ्तार किया गया| दोनों से पूरे पैसे नगद बरामद किए गए हैं| दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है|